रांची| सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं के सबसे बड़े नेटवर्क फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर विप्स ने स्थापना दिवस पर मुंबई में 36वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया। सीसीएल ने राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता दर्ज कराने के लिए मुख्यालय रांची समेत कमांड क्षेत्रों पदों का प्रतिनिधित्व करते हुए 15 महिला कर्मियों का दल भेजा। इसका नेतृत्व सीसीएल महाप्रबंधक ईएंडएम सुचंद्रा सिन्हा ने किया। यह सहभागिता कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनियों और अनेक सार्वजनिक उपक्रमों में सर्वाधिक भागीदारी में से एक रही। सीसीएल की महिला प्रतिभागियों ने इस राष्ट्रीय मंच से समृद्ध अनुभव, सशक्त नेटवर्किंग एवं व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त किया।


