महासमुंद के वार्ड 9 में बोर खनन के लिए पालिका अध्यक्ष साहू ने किया भूमिपूजन

महासमुंद| शहर के वार्ड क्रमांक 9 ओवर ब्रिज के बोर खनन होने से आसपास के निवासियों को अब राहत मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने ओवर ब्रिज के नीचे वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद सूरज नायक के साथ नवीन बोर खनन कार्य के लिए विधिवत भूमिपूजन किया। साहू ने कहा वार्ड वासियों को अब पेयजल की समस्या से निजात मिल जाएगा। क्योंकि पेयजल की समस्याओं को देखते हुए वार्ड क्रमांक 09 में बोर खनन किया गया है। शहर वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लेकर पालिका कार्य कर रही है। बोर खनन के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांसे ली है। वहीं, जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नागरिकों ने पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू का आभार जताया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभापति जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, पार्षद मुस्ताक खान, हाफिज कुरैशी, राहुल आवड़े, वार्डवासी अनुराधा साहू, माया सुरजाल, राहना बेगम, रोशन टांडी, ललिता कुमार, रितिका टांडी, ऊषा दयाल, आनंदा कुजूर, लक्ष्मी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *