राजिम| ग्राम बाकली के चंद्र प्रकाश सेन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनीत होने पर पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, राकेश साहू, धर्मेंद्र ध्रुव, ओमप्रकाश साहू, दिनेश कुमार साहू, विजय भारती, सरपंच प्रतिनिधि हीराधर साहू, द्वारका प्रसाद साहू, कामत साहू, डॉ चंद्रिका प्रसाद साहू, श्याम चरण साहू ने चंद्र प्रकाश सेन को उनकी नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।


