निगम के वर्कशॉप के पास पाइपलाइन में लीकेज, आने-जाने में हो रही परेशानी

धमतरी| नगर निगम के वर्कशॉप के पास पिछले 4 महीनों से पाइपलाइन में लीकेज है, जिसके कारण रोजाना सुबह-शाम सड़क पर पानी बहता रहता है। वार्ड वासियों ने इसकी शिकायत निगम को की, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है। वर्कशॉप के पास ही निगम का राजस्व विभाग है, जहां डिप्टी कमिश्नर सहित सहायक राजस्व निरीक्षक रोजाना काम करते हैं। वर्कशॉप में निगम कर्मचारियों का दिनभर आना-जाना भी होता है। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग का दफ्तर भी इसी वर्कशॉप में स्थित है। इसके बावजूद, पाइपलाइन की इस समस्या को सुलझाने की कोई पहल नहीं की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *