धमतरी| पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में नाले की सफाई न होने के कारण गंदगी और बदबू से स्थानीय लोग परेशान हैं। आसपास के व्यापारी लगातार महापौर, स्वास्थ्य सभापति से नाले की सफाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सड़क के दोनों ओर नाला मलबे से भरा हुआ है, जिससे वहां की स्थिति और खराब हो गई है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे शाम के समय लोग खासतौर पर परेशान हो जाते हैं। सफाई की कमी के कारण न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि व्यापारियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या पर निगम प्रशासन को जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए।


