चाईबासा | वार्ड नंबर 9 की एकमात्र महिला प्रत्याशी जेबा फरहत ने अन्य पुरुष प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए अपनी जीत को बरकरार रखा। यह उनकी दूसरी बार की जीत है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 11 के मोहम्मद इनामुल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद ताजुद्दीन को 590 मत से हराकर तीसरी बार विजेता हासिल की है। पिछले चुनाव में महिला आरक्षित होने के कारण उन्होंने अपने पत्नी को जीत दिलाई थी। चुनाव लड़कर जीत को बरकरार रखा।


