भास्कर न्यूज | सरायकेला सरायकेला नगर पंचायत के 11 वार्डों के परिणाम घोषित होते ही संबंधित वार्डों में उत्सव जैसा माहौल बन गया। विजयी प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच समर्थकों के साथ वार्ड भ्रमण करते नजर आए और घर-घर जाकर मतदाताओं के प्रति आभार जताया। दिलचस्प यह रहा कि कई स्थानों पर पराजित उम्मीदवार भी विजेताओं को बधाई देते दिखे, जिससे लोकतांत्रिक परंपरा की सुंदर तस्वीर सामने आई।इस बार का चुनाव वार्ड पार्षद स्तर पर भी बेहद रोमांचक रहा। खासकर वार्ड संख्या-8 ने सबको चौंका दिया। यहां मुकाबला इतना कांटे का था कि सांसें थम सी गईं। अंततः अविनाश कवि ने मात्र चार वोट से विजय हुए। उन्हें कुल 143 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश पटनायक को 38 मत प्राप्त हुआ है। .वार्ड संख्या-01 : विजयी रहे- उत्तम कुमार महंती प्राप्त मत- 196 हारे: राकेश मोहंती -119 डाले गए कुल मत- 452 वैध मत- 420 .वार्ड संख्या-02 : विजयी रहे- बिक्रम सिंह मोदक प्राप्त मत- 333 हारे:बीजू दत्त-316 डाले गए कुल मत- 939 वैध मत- 873 .वार्ड संख्या-03 : विजयी रहे- ज्योति साहू प्राप्त मत- 451 हारे:रूपा देवी -231 डाले गए कुल मत- 787 वैध मत- 712 .वार्ड संख्या-04 : विजयी रहे- सुषमा तियू प्राप्त मत- 303 हारे:पार्वती तापस- 222 डाले गए कुल मत- 622 वैध मत- 525 . वार्ड संख्या-05 : विजयी रहे- गौतम नायक प्राप्त मत- 637 हारे:राजकिशोर मुखी-399 डाले गए कुल मत- 1126 वैध मत- 976 .वार्ड संख्या-06 : निर्विरोध रही- बबीता कामिला .वार्ड संख्या-07 : विजयी रहे- सविता पटनायक प्राप्त मत- 487 हारे:रुपा दारोगा-271 डाले गए कुल मत- 827 वैध मत- 758 .वार्ड संख्या-08 : विजयी रहे- अबिनाश कवि प्राप्त मत- 142 हारे:राजेश पटनायक 138 डाले गए कुल मत- 571 वैध मत- 534 .वार्ड संख्या-09 : विजयी रहे- बरुण साहू प्राप्त मत- 195 हारे:रुपेश बारीक 186 डाले गए कुल मत- 771 वैध मत- 709 .वार्ड संख्या-10 : विजयी रहे- शांति गोडसोरा प्राप्त मत- 344 हारे:जुगल तापे-149 डाले गए कुल मत- 533 वैध मत- 493 .वार्ड संख्या-11 : विजयी रहे- अंजली राय प्राप्त मत- 348 हारे: सांतोना दास-219 डाले गए कुल मत- 612 वैध मत- 567 ——————- ——————-


