सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-4 स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विशेष अध्ययन यात्रा सर्वेक्षण भ्रमण में भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में किताबी ज्ञान के परे व्यावहारिक कौशल विकसित करना था। इसमें कक्षा 4 और 5 के कुल 34 बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस आयोजन का मूल मंत्र बच्चों की कार्यक्षमता को निखारना था, जिसमें जिज्ञासा, टीमवर्क, समय प्रबंधन और सक्रिय भागीदारी जैसे गुणों पर विशेष ध्यान दिया गया। सर्वेक्षण के दौरान ग्रुप-ए में 10 बच्चे शामिल थे, जिनका नेतृत्व अध्यापिका ज्योति और रेखा सिंह ने किया। ग्रुप-बी में 10 बच्चों के इस समूह का मार्गदर्शन शिक्षिका गीता देवी व ऋषभ दुबे ने किया। ग्रुप-सी में 14 बच्चे थे, जो शिक्षिका सुधा सिन्हा व रेणू कुमारी के संरक्षण में सर्वेक्षण कर रहे थे। प्राचार्य रूपम गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संचालन शिक्षिका राखी राय ने की।


