कवर्धा| पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पोलमी के बाजार स्थल पर शनिवार को ब्लॉक स्तरीय निशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर लगेगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। मरीजों को रोग अनुसार परामर्श देकर निशुल्क औषधियों का वितरण भी किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में डॉ. दीपक चंद्रवंशी व शासकीय आयुर्वेद औषधालय कुकदूर अपनी सेवाएं देंगे।


