साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर लौटा युवक

भास्कर न्यूज़ | बेमेतरा ग्राम चमारी निवासी 25 वर्षीय, करण साहू 209 दिनों की लंबी यात्रा पूरी कर साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर शुक्रवार शाम बेमेतरा लौटे। नगर के भारत माता चौक के सामने उनका ढोल-नगाड़ों, डीजे और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। करण साहू ने बताया कि देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर, त्रयंबकेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, केदारनाथ मंदिर, भीमाशंकर मंदिर, मल्लिकार्जुन मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर, बैद्यनाथ धाम, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर तथा घृष्णेश्वर मंदिर का साइकिल से भ्रमण किया। आगमन पर डीजे की धुन पर नाचते-गाते युवा उनके साथ ग्राम चमारी के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी एवं युवा उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *