मोर्चा के जिला महामंत्री बनाए गए रविंद्र छाबड़ा

बेमेतरा | भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत जिला बेमेतरा में नई नियुक्ति की घोषणा की गई। रविंद्र छाबड़ा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के निर्देशन में की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की अधिकृत सूची जारी की। नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *