कवर्धा| ग्राम लालपुर कला में पेयजल व्यवस्था को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव में लाखों रुपए की लागत से बनाई गई पानी की टंकी के नीचे इन दिनों गोबर के कंडे बनाए और ओर जा रहे हैं। जिस स्थान को साफ-सुथरा और सुरक्षित रखा जाना चाहिए, वहां खुलेआम गंदगी का अंबार लगा है। पंचायत पदाधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


