कवर्धा| शिक्षक कॉलोनी में जिला विपणन विभाग कार्यालय के सामने अधूरी नाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से उसका पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। इस कारण सड़क किनारे घास उग आई है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। सड़क पर बहते पानी से काई और घास जमने लगी है। – रमेश सिन्हा, कवर्धा


