दुमका| गोबिंदपुर – साहेबगंज मुख्य सड़क मसलिया थाना क्षेत्र डोमकटा गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे एक चार चक्का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में घुस गया। गनीमत रही कि वाहन में चालक सहित दो सवार वाल वाल बच गए। जानकारी के अनुसार जामताड़ा से एक चार चक्का वाहन दुमका की ओर आ रहा था। इसी क्रम में डोमकाटा गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर झाड़ी में घुस गया। इस घटना में हालांकि कोई गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुआ। परंतु बड़ा हादसा हो सकता था । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार पहिया वाहन के चालक नशा में था। जिस कारण यह घटना घटी।


