पहले राउंड में 12 वार्ड पार्षदों के नतीजे घोषित, अध्यक्ष पद पर पवन एक्का की थी बढ़त

लोहरदगा | लोहरदगा नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत शनिवार को कृषि मार्केट परिसर स्थित मतगणना केंद्र में मतों की गिनती हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो राउंड में मतगणना की गई। पहले राउंड में 12 वार्ड पार्षदों के परिणाम घोषित कर दिए गए, जिसकी आधिकारिक पुष्टि दोपहर 12:30 बजे कर दी गई। वहीं अध्यक्ष पद के लिए पहले राउंड की मतगणना में पावन एक्का बढ़त बनाए हुए थे। ज्ञात हो कि 23 फरवरी को संपन्न मतदान में कुल 43,070 मतदाताओं में से 29,643 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना के लिए 24 टेबल निर्धारित किए गए हैं। मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की बात कही ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *