डोंगरगढ़ के विश्वनाथ को छग यादव रत्न से किया सम्मानित

भास्कर न्यूज| राजनांदगांव जिला कोसरिया यादव समाज राजनांदगांव द्वारा नीचे मां बम्लेश्वरी के प्रांगण में 24 फरवरी को विश्वनाथ यादव (डोंगरगढ़ वाले) को छग यादव रत्न से सम्मानित किया गया। विश्वनाथ विगत 33 वर्षों से डोंगरगढ़ मेंं भगवान श्रीराधा-कृष्ण मंदिर का स्थापना वर्ष से शोभा यात्रा, यादव युवक-युवती परिचय सम्मेलन, आर्दश विवाह के साथ-साथ 50 वर्षों से पूरे छग कोसरिया यादव समाज में आपसी भाईचारा, सद भावना शिष्टाचार, एकता संगठन समन्वय तालमेल, उत्थान के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए यादव समाज डोंगरगढ़ के आयोजन में सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में संभागीय अध्यक्ष रविंद्र यादव, किशन यादव, राजनांदगांव से जिला अध्यक्ष मन्ना लाल यादव, शंकर यादव व गिरिश यादव, संरक्षक महेश यादव, धन्ना यादव, आनंद यादव मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *