संसार का सबसे बड़ा धन है स्वास्थ्य: मानिकपुरी

भास्कर न्यूज| अंबागढ़ चौकी अंबागढ़ चौकी में राष्ट्रहित सर्वोपरि की मंगल भावना के साथ 25 दिवसीय सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को शुभारंभ किया गया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के द्वारा संचालित पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान न्यास के द्वारा प्रशिक्षण शिविर तहसील इकाई अंबागढ़ चौकी के बस स्टैंड के पास मंगल भवन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 25 फरवरी को नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, पार्षद दिलीप कुंभकार, विनोद डेहरिया, मुकेश सिंहा, ईश्वरी धुर्वे की उपस्थिति में भारत माता के तैलचित्र पर पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ किया। नपं अध्यक्ष मानिकपुरी ने अपने उद्बोधन में संसार का सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य को बताया। वरिष्ठ योगाचार्य डीके राम ने योग क्लास लिया। कार्यक्रम का संचालन सोमदत्त ने किया। शिविर प्रा​त: 5 बजे से होगा शुरू: शिविर प्रातः 5.00 बजे से 7:30 बजे तक लगाया जाएगा। आयोजकों ने नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लेने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डॉ. रंजन कुमार साहू, अशोक वर्मा, अशोक साहू, सोमदत्त साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विजय पांडे, ममता देवांगन, आशीष कसार, ऐश्वर्या राज, लक्ष्मी कोर्राम, वैभव शर्मा, लक्ष्मीकांत हिरवानी, गगन खंडेलवाल, बोठूराम घावड़े, विजय ठाकुर, नेहा खंडेलवाल, संध्या यादव आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *