वकील के घर में दो युवकों ने घुसकर किया हमला, जख्मी

लुधियाना| बीआरएस नगर इलाके में दिनदहाड़े एक वकील के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो युवक बातचीत के बहाने घर पहुंचे और फिर एडवोकेट गगनदीप सिंह पर पिस्टल तानते हुए हमला कर दिया। वारदात 21 फरवरी की शाम को बीआरएस नगर में हुई। पीड़ित गगनदीप सिंह ने बताया, उस दिन दो युवक घर पर आए थे, उस समय घर में उसकी मां और पत्नी अकेली थीं। पत्नी ने फोन कर सूचना दी कि दो अज्ञात युवक आए हैं, जिनमें से एक ने अपना नाम अवदेश बताया है। वह घर पहुंचा और मां व प|ी को अंदर कमरे में भेजकर युवकों से बातचीत करने लगा। उन्होंने कहा कि वे उसके भाई करनवीर के काम के सिलसिले में आए हैं। आरोप है कि इस दौरान एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर उसके माथे पर तान दी, जबकि दूसरे ने तेजधार हथियार से उस पर वार कर दिया। बचाव के दौरान झुकने से वार कंधे पर लगा और वह घायल हो गया। हमलावरों ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया व डीवीआर लेकर फरार हो गए। हमले की वजह साफ नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *