रायगढ़ | रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की ओर से समय–समय पर सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में 23 फरवरी को क्लब द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला। शिविर का आयोजन क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी के मार्गदर्शन तथा अध्यक्ष मनीष जायसवाल और सचिव नयन अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। क्लब सचिव नयन अग्रवाल ने बताया कि यह निशुल्क शिविर शहर की प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सलोनी अग्रवाल और डॉ. गौरव अग्रवाल के क्लीनिक में आयोजित हुआ। जांच के बाद 12 मरीजों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन डॉ. सलोनी अग्रवाल द्वारा किया गया। शिविर को सफल बनाने में क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, डॉ. सलोनी अग्रवाल, डॉ. गौरव अग्रवाल, अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जायसवाल, सचिव नयन अग्रवाल, रोटेरियन सूरज जायसवाल, रोटेरियन मनीष अग्रवाल, रोटेरियन उत्पल जायसवाल सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


