जनकपुरी में रक्तदान शिविर आज

लुधियाना| असीस फाउंडेशन द्वारा सोनू भारद्वाज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जनकपुरी मेन रोड स्थित स्ट्रीट नंबर-1 में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि रक्तदान के साथ-साथ यहां दांतों और आंखों का मुफ्त चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा। इसके अलावा जनहित को ध्यान में रखते हुए आधार कार्ड कैंप और मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 10 लाख तक के मुफ्त इलाज वाले कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आयोजकों ने अपील की है कि 18 से 60 वर्ष के स्वस्थ नागरिक जिनका वजन 45 किलो से अधिक है, इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कार्यक्रम को सफल बनाने में जॉनी महेंद्रू, अजय बिंद्रा, पंकज मेहता और राजू रायकोट सहित पूरी कमेटी सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *