4 मार्च को श्री गोविंद गोधाम में धूमधाम से मनेगी फूलों की होली

लुधियाना| श्री गोविंद गोधाम में आगामी 4 मार्च को होली का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए श्री गोविंद गोधाम के प्रमुख सेवक सुंदरदास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, प्रमोद दीवान, पं. राज कुमार शर्मा और विडीसी मेंबर सोनी वालिया ने संयुक्त रूप से जानकारी साझा की। गोधाम के सेवादारों ने बताया कि इस बार उत्सव को साक्षात ब्रज का स्वरूप देने के लिए विशेष रूप से वृंदावन से वैष्णव कलाकारों की मंडली को आमंत्रित किया गया है। मंदिर परिसर में ठाकुर जी का विशेष शृंगार किया जाएगा। उत्सव के दौरान फूलों की होली मुख्य आकर्षण होगी। श्री गोविंद गोधाम ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा निमंत्रण पत्र बांटने का सिलसिला तेजी से जारी है। निमंत्रण प्राप्त करने वालों में विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट तरसेम सिंह भिंडर, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व पार्षद ममता आशु, जीवन गुप्ता, लुधियाना कारपोरेशन के असिस्टेंट कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों आदि शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *