17 मार्च को निकलेगी हिंदू चेतना यात्रा

लुधियाना| राष्ट्रीय हिंदू मंच पंजाब द्वारा 17 मार्च को आयोजित होने वाली हिंदू चेतना यात्रा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। प्रधान पवन शर्मा की अध्यक्षता में चलाए जा रहे संपर्क अभियान के तहत सनातन धर्म गुरु पंडित अजय वशिष्ठ और पूर्व पार्षद अनिल पारती को यात्रा का निमंत्रण दिया गया। पंडित अजय वशिष्ठ ने कहा कि नई पीढ़ी को अपने नव संवत के प्रति जागरूक करना प्रशंसनीय है। अनिल पारती ने आह्वान किया कि हर हिंदू को अपने पारंपरिक त्योहारों की तरह नव वर्ष पर भी घरों में भगवा ध्वज फहराना चाहिए। प्रधान पवन शर्मा ने बताया कि इस यात्रा में लघु भारत के दर्शन होंगे। इस दौरान महासचिव अमित गोयल और विशाल अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *