नैला में 4 मार्च को भव्य फाग उत्सव का आयोजन

जांजगीर | जिले के नैला में 4 मार्च को भव्य फाग उत्सव का आयोजन होगा। यह धार्मिक कार्यक्रम पंजाब नेशनल बैंक के पीछे, स्टेशन रोड नैला में तैयार किए गए स्थल पर श्री श्री 1008 युवराज स्वामी रामकृष्णाचार्य के सानिध्य में संपन्न होगा। आयोजन को लेकर नगर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह बना हुआ है। आयोजन समिति भागवत गोष्टी नैला और धर्म सेवा समिति नैला के अनुसार सुबह 9 बजे से कीर्तन की शुरुआत होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। कीर्तन के बाद दोपहर 1 बजे महाप्रसाद वितरण होगा। समिति ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने और उत्सव का आनंद लेने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *