टिब्बा रोड इलाके में दोस्त के घर जा रहे प्रिंटिंग कारोबारी को हाथ में लगी गोली

लुधियाना| टिब्बा रोड इलाके में प्रिंटिंग कारोबारी को अचानक गोली लग गई। वारदात शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे के करीब गोपाल नगर में हुई। घायल की पहचान दिनेश शर्मा के रूप में हुई है। गोली कारोबारी के हाथ में लगने से जान का बचाव हो गया। हालांकि गोली कैसे लगी और िकसने मारी, कुछ पता नहीं चल पाया है। हमले के बाद घायल दिनेश अपने दोस्त की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचा। दिनेश ने बताया कि वह ताजपुर रोड नजदीक अपने दोस्त को मिलने के लिए उनके घर पर जा रहा था। गोपाल नगर की तरफ पहुंचे तो अचानक जोरदार आवाज सुनकर वह रुक गया। हाथ पर देखा तो वहां से खून निकल रहा था। ध्यान से देखा तो पता चला कि खून उनके हाथ में गोली लगने से निकला है। हलांकि वहां उन्हें कोई हमलावर नही दिखा। उन्होंने मदद भी मांगी लेकिन किसी के नहीं आने पर उन्होंने खुद ही गोली निकाल ली। फिर अपने एक दोस्त को फोन कर मौके पर बुलाया। और दोस्त की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचे। फिलहाल थाना टिब्बा की पुलिस को शिकायत दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *