मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए डिप्टी कमिश्नर कॉम्प्लेक्स व तहसीलों में काउंटर शुरू

भास्कर न्यूज | लुधियाना जिले में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना को लेकर परिवारों का इनरोलमेंट चल रहा है। जिले में करीब 1.40 लाख कार्ड बन गए है। अब इनरोलमेंट में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन ने डिप्टी कमिश्नर कॉम्प्लेक्स, सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट के ऑफिस और तहसीलों में खास काउंटर लगाए हैं। ताकि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को लोगों के लिए ज्यादा आसान, परेशानी-मुक्त और आसान बनाया जा सके। पहले कौलसर या यूथ क्लब से अपॉइंटमेंट स्लिप यानी पर्ची लेनी होती थी और सुविधा सेंटर में इनरोलमेंट हो रहा था। लेकिन अब स्लिप सिस्टम खत्म कर दिया है। जिले के अलग-अलग इलाकों में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत 72 कैंप पहले ही लगाए जा चुके हैं। जहां एनरोलमेंट किया जा रहा है। इस योजना से 131 अस्पतालों को जोड़ा गया है, जिसमें 10 लाख तक का हर साल इलाज करवा सकते है। यह स्कीम यूनिवर्सल है और इसमें कोई इनकम लिमिट नहीं है। पंजाब का कोई भी निवासी जिसके पास मोबाइल नंबर से जुड़ा आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड है, वह तय कॉमन सर्विस सेंटर, स्पेशल काउंटर या कैंप में तुरंत एनरोल कर सकता है। 18 साल से कम उम्र के परिवार के किसी भी सदस्य के लिए बर्थ सर्टिफिकेट जरूरी है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने सभी एलिजिबल परिवारों से बिना देर किए सबसे पास के स्पेशल काउंटर या कैंप में जाने की अपील की। डीएमसी डा. वरुन ने बताया कि पर्ची सिस्टम खत्म कर दिया गया है। सेप्टोप्लास्टी सर्जरी, फ्रैक्चर सेटिंग नेजल बोन, एडेनोइडेक्टोमी सर्जरी, यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, स्किन एंड सॉफ्ट टिश्यू इन्फेक्शन, रीनल कोलिक, रीकरेंट वॉमिटिंग विद डिहाइड्रेशन, डायरिया, पर्सिस्टेंट डायरिया, क्रॉनिक डायरिया, ऑपरेशन फॉर हाईड्रोसील, लिपोमा एक्सिशन, सिस्ट एक्सिश, हाई रिस्क डिलेवरी, एक्सिशन ऑफ वैजाइनल सेप्टम, घुटने के पूरे जोड़ का प्रत्यारोपण, कूल्हे के पूरे जोड़ का प्रत्यारोपण समेत 2,500 से ज़्यादा मेडिकल प्रोसीजर शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *