भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक को समर्पित न्यू यंग फाइव स्टार क्लब 31 मार्च को 49वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। शिवाला रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि ‘जियो और जीने दो’ के संदेश से प्रेरित यह शिविर सुंदर नगर के किंग पैलेस में सुबह 9 बजे शुरू होगा। क्लब ने शहरवासियों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की। यह शिविर भोले बाबा रत्नमुनि जैन युवा सोसाइटी और मां वैष्णो देवी चैरिटेबल अस्पताल के सहयोग से लगाया जाएगा। बैठक में उपस्थित नीरज वर्मा, लवली थापर, नरेश माटा, हैप्पी घण्ड, कुणाल सूद, ध्रुव भाटी, राकेश वर्मा, अवनीश मित्तल, पुष्कर सूद और लाला ढींगरा आदि मौजूद थे।


