डीएमसी अस्पताल के बाहर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, निगम व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

भास्कर न्यूज| लुधियाना शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और अस्पताल जाने वाले मार्ग पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से नगर निगम लुधियाना और ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को डीएमसीएंडएच के बाहर संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो अस्थायी टैक्सी स्टैंड समेत एक दर्जन से अधिक अवैध कब्जों को हटाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए सड़क पर दोबारा कब्जा न करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संयुक्त कार्रवाई की अगुवाई जोनल कमिश्नर जसदेव सेखों, एडीसीपी (ट्रैफिक) गुरप्रीत पुरेवाल और एसीपी गुरदेव सिंह ने की। नगर निगम के चारों जोनल कार्यालयों की तहबाजारी टीमें भी अभियान में तैनात रहीं। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल क्षेत्र में लगातार ट्रैफिक जाम की शिकायतें मिल रही थीं। सड़क किनारे अवैध कब्जों के कारण एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती थीं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। मरीजों और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह संयुक्त अभियान चलाया गया। जोनल कमिश्नर सेखों ने बताया कि मेयर इंदरजीत कौर और नगर निगम कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता के निर्देशों पर शहर के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। अतिक्रमण पर चलाया पीला पंजा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *