ट्रैफिक टीआई बोले- 18 साल से पहले न चलाएं बाइक:स्टूडेंट्स और स्कूल स्टाफ को सिखाए रोड रुल्स; बोले- आगे आपका पुलिस रिकॉर्ड देखा जाएगा

बढ़ते रोड एक्सीडेंट्स को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस स्कूली बच्चों को जागरूक कर रही है। मंगलवार दोपहर द क्रिएटिव पब्लिक स्कूल में खरगोन ट्रैफिक टीआई रमेश सोलंकी ने 150 से ज्यादा स्टूडेंट्स व स्कूल स्टाफ को ट्रैफिक रूल्स बताए। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा, 18 साल से पहले कोई भी वाहन न चलाए। आसपास देखकर ही रोड क्रॉस करें। जब आप अच्छे पद पर पहुंचते है तो पुलिस का रिकॉर्ड देखा जाता है। इस दौरान ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर राजकुमार चौधरी, प्राचार्य राजेंद्र गुप्ता सहित स्कूल मौजूद रहा। ट्रैफिक पुलिस स्टाफ ने स्टूडेंट्स के बीच जागरूकता पंपलेट भी बांटे। ओवरस्पीड से बचें, बाइक पर न बैठाएं 3 सवारी ट्रैफिक टीम ने स्टूडेंट को बिना हेलमेट पहने या बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने की समझाइश दी गई। हेलमेट पहनने ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने व ओवर स्पीड से बचने के लिए परिवार को भी जागरूक करने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *