ग्वालियर में ऑटो से खतरनाक स्टंट…VIDEO:शहर के पांच अलग-अलग स्थानों पर किया स्टंट; ड्राइवर के तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते ऑटो चालकों द्वारा स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऑटो चालक अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालकर ऑटो को दो पहियों पर उठाकर स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। ऑटो चालक को सड़क पर स्टंट करता देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। ऑटो चालक का स्टंट करने का वीडियो पुलिस अधिकारियों के पास भी पहुंचा है। बता दें कि ऑटो चालक ने ग्वालियर शहर के पांच अलग-अलग इलाकों में ऑटो से स्टंटबाजी की। इतना ही नहीं उसने स्टंटबाजी के वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड किए। सड़क पर स्टंटबाजी करते ऑटो चालक का वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया है। पुलिस ने ऑटो चालक की वीडियो के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। शहर में स्टंटबाजी के लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें नौजवान युवा कभी ऑटो पर कभी बाइक पर कभी ई-रिक्शा पर तो कभी थार जीप पर स्टंटबाजी करते दिखाई देते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *