जनाना अस्पताल परिसर में कचरा फेंक रहे लोग, निगम पाबंद करे

अलवर | वार्ड नंबर 15 के शोलालापुरा मोहल्ले में मुथूट फाइनेंस के पीछे स्थित जनाना अस्पताल परिसर कचरा डिपो में तब्दील हो गया है। अस्पताल के अलावा आसपास के लोग भी यहां कचरा डाल रहे हैं, जिससे गंदगी का ढेर लग गया है। समय पर निस्तारण नहीं होने से बेसहारा पशु प्लास्टिक व सड़ी-गली सामग्री खा रही हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए घातक है। कुत्ते कचरे को सड़क तक घसीट लाते हैं। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। दुर्गंध और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कचरा फेंकने वालों को पाबंद कर नियमित सफाई कराई जाए। – उर्मिला

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *