पत्नियों को जबरन पीहर से ले जा रहे 2 भाइयों पर पथराव, वाहनों के शीशे तोड़े

भास्कर न्यूज | अलवर शहर के अंबेडकर नगर के पास सामोला में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे उस समय हंगामा हो गया, जब दो महिलाओं को उनके पति व साथियों ने घर से जबरन खींचकर ले जाने का प्रयास किया। शोर होने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और थार गाड़ी पर पथराव कर उसके शीशे फोड़ दिए। दो लोगों की पकड़कर पिटाई भी कर दी।हालांकि मुख्य आरोपी दूसरी कार में सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर पहले वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि क्षेत्राधिकार अरावली विहार थाने का था। करीब एक घंटे बाद अरावली विहार थाना पुलिस आई। थार गाड़ी को जब्त कर लिया। कार से एक अवैध देशी पिस्टल, दो मोबाइल फोन व डंडे बरामद किए गए। एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि सामोला निवासी साहिल खान ने सूचना दी कि उसका जीजा फजरू व उमर खान निवासी रोजा चांदोली दो कारों में सवार होकर अन्य साथियों के साथ उसके घर आए थे। उस समय घर पर उसकी बहन साहिला व मनीषा मौजूद थीं। आरोप है कि दोनों ने बहनों जबरन घर से खींचकर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट और हंगामा हो गया। हा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मनीषा ने बताया कि उसकी शादी उमर खान से और बहन साहिला की शादी फजरू से करीब 11 साल पहले हुई थी। तीन साल पहले गौना हुआ। आरोप है कि पति आए दिन मारपीट करते हैं और मां से 20 लाख रुपए लाने का दबाव बनाते हैं। इसी विवाद के चलते डेढ़ माह पहले दोनों बहनों को मारपीट कर ससुराल से भगा दिया गया था। मनीषा का कहना है कि दो दिन पहले भी पति घर आकर धमकी देकर गया था कि उठाकर ले जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *