काला कुआं में टाइल्स लगाने के बाद मिट्टी नहीं भरी गई

अलवर| काला कुआं हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में जैन मंदिर से जयपुर रोड तक हाल ही में लगाई गई टाइल्स लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं। टाइल्स लगाने के बाद उनमें मिट्टी भराई नहीं की गई। इस वजह से कई स्थानों पर टाइल्स अधर में पड़ी हुई हैं। इससे राहगीरों के ठोकर खाने और हादसे की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रवासियों के अनुसार इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है,।लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश या पानी भराव की स्थिति में टाइल्स और अधिक खिसक सकती हैं। टाइल्स को व्यवस्थित कराया जाए। -जेपी गुप्ता

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *