फागोत्सव में राधा-कृष्ण की झांकी सजाई

अलवर| जोहड़ा पटेल नगर स्थित वृंदावन चंद्रमा महाराज मंदिर में शुक्रवार को फागोत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारी पंडित मोनू शर्मा ने बताया कि महिला मंडली की अध्यक्ष चंद्रभागा शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने फाग के भजनों और नृत्य की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने भगवान के साथ गुलाल से होली खेली। इस अवसर पर राधा कृष्ण की झांकी सजाई गई। भगवती यादव, मुकुट सैनी, कृपा प्रजापत, शकुंतला सैनी, लालता सैनी, मीरा सैनी, मीनू सिंह,गायत्री सैनी, माया शर्मा, साक्षी सोनी, प्रेम सैनी, संतोष आदि मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *