चंडीगढ़/अमृतसर | चंडीगढ़ के कई सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में शुक्रवार को महीने में तीसरी बार बम धमाकों की ई-मेल आई है, अमृतसर के 4 प्रमुख स्कूलों को धमकी मिली। अमृतसर में न सिर्फ स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई बल्कि अगले 2 दिन में दिल्ली जाने वाली ट्रेनों खासकर शताब्दी एक्सप्रेस में धमाके की चेतावनी भी दी गई है। साइबर सेल ने पता लगाया है कि ई-मेल अमेरिका समेत 8 अलग-अलग देशों से भेजी जा रही है। अमृतसर में एहतियातन बच्चों को अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया। स्कूल परिसरों में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमों ने सर्च अभियान चलाया।


