एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज का 106वां वार्षिक एथलेटिक मीट उत्साह के साथ संपन्न हुआ

​प्रतियोगिताओं के परिणाम: {​मॉर्निंग कॉलेज (छात्र वर्ग): 800 मीटर की रेस में सुधाकर ने पहला, मोहित ने दूसरा और सुमित यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर में मोहित पहले, मोहित यादव दूसरे और हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर की दौड़ में सुमित यादव ने पहला, मोहित ने दूसरा और मोहित रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में मोहित पहले और सुमित यादव दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कर्मवीर को तीसरा स्थान मिला। 5000 मीटर में मोहित ने पहला और दूसरा (विभिन्न हीट), तथा सुमित यादव ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में मोहित ने पहला, मोनू ने दूसरा और सुमित यादव ने तीसरा स्थान जीता। ऊंची कूद में सत्यम पहले, दीपक दूसरे और जगजीत तीसरे स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप में दीपक ने पहला, सोहिल ने दूसरा और हिमांशु ने तीसरा स्थान पाया। भाला फेंक (जैवलिन) में दीपक पहले, दुर्गेश दूसरे और अमरजीत तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में अमरजीत ने पहला, प्रिंस ने दूसरा और कुणाल सूद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक (शॉटपुट) में कुणाल पहले, अमरजीत दूसरे और प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। {​मॉर्निंग कॉलेज (छात्रा वर्ग):200 मीटर दौड़ में प्रियंका ने पहला, हर्षिता ने दूसरा और पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में प्रियंका पहले, खुशी दूसरे और हर्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में प्रियंका ने पहला, प्रिया कुमारी ने दूसरा और पूजा ने तीसरा स्थान जीता। ऊंची कूद में हर्षिता पहले, प्रियंका दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक में अनामिका ने पहला, सिमरनजीत ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में खुशबू ने पहला, चनप्रीत ने दूसरा और खुशी ने तीसरा स्थान पाया। ​{इवनिंग कॉलेज (छात्र वर्ग): 200 मीटर में भवजोत सिंह पहले, शब्द दूसरे और जशन तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में भवजोत सिंह ने पहला, शब्द ने दूसरा और विकास ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर में भवजोत सिंह पहले, विकास दूसरे और गुरकमल तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में ऋषभ ने पहला, अंकुश ने दूसरा और धीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में ऋषभ पहले, लवप्रीत दूसरे और धीरज तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में युवराज ने पहला, धीरज ने दूसरा और सुमन झा ने तीसरा स्थान पाया। गोला फेंक में सुमन झा पहले, धीरज दूसरे और युवराज तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में धीरज ने पहला, विनय ने दूसरा और हरमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। भास्कर न्यूज|लुधियाना एस.सी.डी. गवर्नमेंट कॉलेज ने अपना 106वां वार्षिक एथलेटिक मीट उत्साह के साथ संपन्न किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित हॉकी ओलंपियन बलदेव सिंह उपस्थित रहे। प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) गुरशरण जीत सिंह संधू ने उनका स्वागत करते हुए कॉलेज की खेल उपलब्धियों और भविष्य में बनने वाले इनडोर वॉलीबॉल स्टेडियम की जानकारी साझा की। इस दौरान 37 शानदार खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता के चेक भी प्रदान किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *