“केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मोगा रैली बदलेगी पंजाब की चुनावी फिजा’

भास्कर न्यूज | अमृतसर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 14 मार्च को मोगा में प्रस्तावित रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य शामिल हुए। बैठक में पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, मुकेरियां से विधायक एवं पूर्व मंत्री अरुणेश शाकर, अंबिका खन्ना, गुरप्रताप सिंह टिक्का और अजयबीर पाल सिंह रंधावा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश पदाधिकारियों का जिला कार्यालय पहुंचने पर हरविंदर सिंह संधू ने स्वागत किया। बैठक के दौरान अमृतसर शहरी की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें कर रैली की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर, सतपाल डोगरा, जसपाल सिंह शंटू सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिला भाजपा प्रधान हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि पंजाब में अमित शाह की मोगा रैली ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि यह रैली राज्य की चुनावी फिजा बदल देगी और अगले महीने पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *