भास्कर न्यूज | अमृतसर जिले में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों को शुक्रवार को समारोह में शपथ दिलाई गई। सरकारी स्वरूप रानी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 24 जिला परिषद और 195 ब्लॉक समिति सदस्यों ने अपने पद की शपथ ली। समारोह में विधानसभा हलका बाबा बकाला साहिब से विधायक दलबीर सिंह टोंग, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रोहित गुप्ता, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर परमजीत कौर, पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के वाइस चेयरमैन जसकरण सिंह बंदेशा, जिला योजना समिति के चेयरमैन गुरप्रताप सिंह संधू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। एडीसी परमजीत कौर ने सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


