प्रेम नगर… गुरुद्वारा बोहड़ी साहिब जाने वाली सड़क खराब

अमृतसर| प्रेम नगर से गुरुद्वारा बोहड़ी साहिब को जाने वाली सड़क की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई, जिसके कारण पूरी सड़क उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, क्योंकि पानी भरने से सड़क का स्वरूप नजर नहीं आता और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग का नए सिरे से निर्माण कराया जाए। – गुरदेव सिंह निवासी प्रेम नगर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *