सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फ्री कॉक्लियर इंप्लांट होंगे

चंडीगढ़| जनस्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल नेटवर्क में आधुनिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की निशुल्क सुविधा शुरू कर दी है। सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर, पटियाला, फरीदकोट और अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एसएएस नगर में निशुल्क सेवा मिलेगी। इस सुविधा से सुनने में असमर्थ बच्चों और वयस्कों को उपचार के लिए दूर-दराज़ जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। निजी अस्पतालों में एक कान के कॉक्लियर इम्प्लांट पर सामान्यतः 6 से 10 लाख रुपये तक का खर्च आता है। इस भारी आर्थिक बोझ के कारण कई परिवार या तो कर्ज में डूब जाते थे या उपचार से वंचित रह जाते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *