अमृतसर| अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (एजीसी) के ‘इको क्लब’ द्वारा ‘फ्लावर शो 2026’ का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी ने पूरे कॉलेज परिसर को सकारात्मक ऊर्जा और फूलों की सुगंध से भर दिया। इस अवसर पर क्षेत्र की प्रसिद्ध नर्सरियों ने मौसमी फूलों, इनडोर प्लांट्स, औषधीय पौधों, सक्यूलेंट्स और सजावटी पौधों की आकर्षक विविधता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘ऑर्नामेंटल फ्लावर पॉट प्रतियोगिता’ रही, जिसमें विद्यार्थियों ने सजे-धजे गमलों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और नवाचारी सोच का प्रदर्शन किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक डॉ. मस्तिंदर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता का विद्यार्थियों की पर्यावरण संवेदनशीलता की प्रशंसा की।डायरेक्टर फाइनेंस रागिनी शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. गौरव तेजपाल ने भी इको क्लब की इस पहल की सराहना की।


