डा. विनोदिता संख्यान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित

अमृतसर| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान को विशेष सम्मान से नवाजा गया। बीबीके डीएवी कॉलेज में लीगल एक्शन फाउंडर एंड चीफ द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमरदीप सिंह ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। डॉ. सांख्यान को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण और युवा पीढ़ी को संस्कारों के माध्यम से सशक्त बनाने के प्रयासों के लिए दिया गया है। इस अवसर पर एलएमसीटी डीएवी संस्थाओं के अध्यक्ष सुदर्शन कपूर सहित शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक और शिक्षाविद् मौजूद रहे। डॉ. सांख्यान ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को मूल्य-आधारित और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा प्रदान करना है। विद्यालय के अध्यक्ष बलबीर बजाज ने कहा कि डॉ. सांख्यान के मार्गदर्शन में स्कूल ने स्टेम शिक्षा, रोबोटिक्स और समग्र विकास में नई ऊंचाइयां छुई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *