श्री सनातन धर्म महावीर दल का सम्मान समारोह

अमृतसर| श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल ने शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। जनक राज बावा, राज कुमार छाबड़ा और पवन कुमार की अध्यक्षता में कराए सम्मान समारोह में दल के सभी पदाधिकारी पुराने सदस्यों के घरों में पहुंचे। जहां उन्होंने दल के सदस्यों का हालचाल पूछा और उन्हें सम्मानित किया। सम्मान होने के बाद बुजुर्ग योगेश्वर शर्मा ने कहा कि दल के पदाधिकारियों ने उन्हें जो मान सम्मान दिया है वह उसे कभी नहीं भुलेंगे। पवन ने कहा कि महावीर दल अपने बुजुर्गों और नौजवानों को साथ लेकर चलता है। उन्होंने कहा कि दल की ओर से देश भर के सभी बड़े मेलो में जाकर सेवा निभाई जाती है। इस मौके पर दल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *