“भगवान शिव योगियों के महायोगी हैं’

अमृतसर | महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शहर के प्राचीन शिवाला श्री गंगा राम मंदिर बाजार सिरकी बंदा से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल ने शिव भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान शिव देवताओं के महादेव, योगियों के महायोगी, और गृहस्थ आश्रम के उच्च कोटि के आदर्श है। वह त्रिदेवों में ब्रह्म, विष्णु और महेश है। जो संहारक भी है और परिवर्तन के देवता भी है। वह सहनशीलता और शांति के महान पुंज हैं और आवश्यकता पड़ने पर रोद्र रूप भी धारण कर लेते हैं। भारत में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, गुजरात से लेकर ब्रह्मा तक सबसे अधिक उनके मंदिर सुशोभित है। वह भारत की सांस्कृतिक एकता के भी प्रतीक हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *