बिजली बिल माफ कराने को 18 हजार रिश्वत लेने वाली महिला क्लर्क काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर विजिलेंस ने 71 हजार रुपए बिजली बिल माफ कराने के नाम पर बिजली विभाग सब-डिवीजन अटारी में तैनात नवनीत कौर को 18 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस विभाग में तैनात मुलाजिम ने सीएम द्वारा जारी किए गए भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी कि मीटर में गड़बड़ी होने के कारण बिजली का बिल अधिक आया। उसने महिला क्लर्क से संपर्क किया तो 35 हजार रुपए की डिमांड करते हुए माफ कराने का भरोसा दिलाया। जिस पर उसे 2 हजार रुपए कैश में दिए। इसके बाद 18 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। डीएसपी अनूप सैनी ने मामले में जांच शुरू की। जिसमें 2 हजार रुपए कैस में रिश्वत लेना साबित नहीं हुआ लेकिन रिश्वत की रकम ऑनलाइन जो ली व सही पाया गया। जिसके बाद आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। हैरानी जनक तो यह है कि महिला को जब विजिलेंस गिरफ्तार करने गई तो उसका कहना था कि उनका यहां क्या काम है। यह कौन सा विभाग होता है। उसकी तो पहले ही सारी बातचीत और डील हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *