रेहड़ी हटाने गई टीम पर सब्जी फेंकी ट्रैफिक जाम कर किया हंगामा, केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर हाथी गेट के बाहर अवैध रेहड़ियां हटाने गई नगर निगम की टीम के साथ बदसलूकी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एस्टेट विभाग की महिला इंस्पेक्टर प्रीति चौहान ने बताया कि हाथी गेट के बाहर सड़क और फुटपाथ पर लगे अवैध कब्जे हटाने पहुंचे थे। यह कार्रवाई रोजाना की तरह दुकानदारों की ओर से अपनी हद से बाहर रखे सामान और रेहड़ियों को हटाने के लिए की जा रही थी। जब टीम ने मौके पर खड़ी अवैध रेहड़ियों को हटाने को कहा तो सोना नामक व्यक्ति, जो वेटनरी अस्पताल की दीवार के साथ रेहड़ी लगाता है, ने कर्मचारियों से गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध बढ़ने पर आरोपी ने महिला इंस्पेक्टर पर सब्जियां फेंकी और हाथापाई की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपी ने अन्य रेहड़ी वालों को साथ मिलाकर सड़क के बीच रेहड़ियां खड़ी कर ट्रैफिक जाम कर दिया। टीम पर पथराव की कोशिश भी की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थाना डी-डिवीजन पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा कि अवैध अतिक्रमण व कब्जा किसी भी सूरत में निगम बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि कार्रवाई करने के लिए टीम पहुंच रही तो अभद्रता करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *