गुरु अमरदास एवेन्यू में मिला चौकीदार का शव

अमृतसर | कंटोनमेंट के अधीन आते गुरु अमरदास एवेन्यू 11 नंबर गली में बन रहे नए घर में संदिग्ध हालात में चौकीदार का शव मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। हालांकि मौके के कारण का अभी कुछ पता नहीं चला है। आस-पास के लोगों ने बताया कि यह नया घर तैयार हो रहा है। यहां व्यक्ति चौकीदारी करता था। कहां का रहने वाला है, उसके बारे में नहीं बताया गया। लोगों ने आशंका जताई कि रात के समय शायद उसने शराब का सेवन किया था और गिरने से उसके सिर पर चोट लगी और उसकी मौत हुई होगी। मगर पुलिस ने इस पर कोई पुष्टि नहीं की। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। यह शव शुक्रवार बाद दोपहर 3 बजे मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *