भास्कर न्यूज | अमृतसर जिले में शुक्रवार को मौसम दिनभर सुहावना रहा। दिन में सूर्य और बादलों में लुका-छिपी का खेल चलता रहा, वहीं हल्की हवाएं भी लगातार चलती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी से 2 मार्च तक अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और आसमान मुख्यत साफ रहेगा। 3 मार्च से आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान धीरे-धीरे 31-32 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।


