जालंधर | श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर प्रताप बाग से प्रभातफेरियों की शृंखला के अंतर्गत तीसरी प्रभातफेरी श्रद्धापूर्वक निकाली गई। प्रातः 6 बजे प्रभातफेरी मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर सेंट्रल टाउन की गलियों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। संकीर्तन का शुभारंभ पुजारी दीनार्ती हरदास प्रभु, रेवती रमन गुप्ता, कपिल देव शर्मा, राजेंद्र लूथरा, मिंटू कश्यप, सुरेश कुमार, अम्बरीष, जगन्नाथ शर्मा, गौर, गोवर्धन शर्मा एवं सार्थक ने गुरु वंदना, वैष्णव वंदना तथा पंचतत्व वंदना के साथ किया। कपिल देव शर्मा ने कहा कि शास्त्रों में वर्णित है कि नवद्वीप धाम की परिक्रमा से प्राप्त फल वैकुण्ठ-प्राप्ति से भी श्रेष्ठ है, क्योंकि यहीं स्वयं श्री चैतन्य महाप्रभु ने हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से प्रेम-भक्ति का मार्ग संसार को प्रदान किया। यहां अजीत, गगन अरोड़ा, दविंदर शर्मा, राकेश कोछड़, अजय अग्रवाल, राजेंद्र लूथरा, चेतन दास, ललित अरोड़ा, अजय अरोड़ा, दीपक बंसल, जतिन बंसल, हेमंत थापर, सूरज कुमार, वैभव शर्मा, दिनेश शर्मा व अन्य श्रद्धालु मौजूद थे। प्रभातफेरी में प्रभु का गुणगान करते हुए भक्तजन।


