‘होली महोत्सव नटखट सांवरे के संग’ में गूंजे भजन; फूलों की होली खेली, चंदन लगाया

भास्कर न्यूज | जालंधर लड्डू गोपाल पर लगातार हो रही फूलों की वर्षा और लगातार ही गूंजते भजन… मौका था महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में फाल्गुन उत्सव के उपलक्ष्य में भक्तों की ओर से खेली गई फूलों की होली का। शुक्रवार को हर कोई इसी रंग में रंगा नजर आया। ‘होली महोत्सव नटखट सांवरे के संग’ के तहत सभी मंदिर में एकत्रित हुईं और रंग-गुलाल व फूलों की होली खेली और एक दूसरे को चंदन लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता भारद्वाज ने की। पूजा के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में ठाकुर जी के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। मंदिर परिसर में मुकुल घई ने भजनों से प्रभु का गुणगान किया। भक्तों ने नाचते-गाते हुए उल्लासपूर्वक होली का पर्व मनाया। मुकुल घई ने श्री गणेश वंदना के बाद ‘होली खेलणी है अज्ज तेरे नाल’, ‘वृंदावन रैहण वालेया’, ‘आयो नंदगांव से होली खेडण’, ‘होली आई रे सांवरियां’ समेत कई भजन गाकर सबको झूमने पर विवश कर दिया। महिलाओं ने एक दूसरे के चंदन लगाकर व अलग-अलग रंगों के फूलों से होली मनाई। सुनीता भारद्वाज ने भजनों के माध्यम से भक्तों को बताया कि सत्य ज्ञान और धर्म के मार्ग पर चलने से ही वास्तविक आनंद की प्राप्ति हो सकती है। इसके मनुष्य के अंदर सही आचरण, अच्छे संस्कारों, सुविचारों और सत्य गूढ़ ज्ञान का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह सब इंसान को केवल पूर्ण सतगुरु की शरण में आकर ही मिलेगा। अंत में सभी ने देवी-देवताओं की भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां निशा रहेला, निर्मला, मीना प्रभाकर, काजल, कविता, सुनीता, पिंकी नारंग, नीलम शर्मा, पिंकी कत्याल, सुदेश सेठ, नीलम त्रिखा, सुमन शर्मा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *