स्टेट स्पोर्ट्स स्कूल के लिए पीआईएस के ट्रायल आज से

जालंधर| पंजाब खेल विभाग की ओर से पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (पीआईएस) के तहत आज से विभिन्न खेलों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में लड़कों के लिए एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, स्विमिंग, जिम्नास्टिक और बॉक्सिंग के ट्रायल होंगे। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा ने बताया कि विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से 28 फरवरी से 1 मार्च तक स्टेट स्पोर्ट्स स्कूल, जालंधर में अलग-अलग खेलों के ट्रायल कराए जा रहे हैं। वॉलीबॉल, स्विमिंग, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग और लड़के-लड़कियों के लिए एथलेटिक्स के ट्रायल स्पोर्ट्स स्कूल/कॉलेज जालंधर में होंगे। इसके अलावा हॉकी के ट्रायल सुरजीत हॉकी स्टेडियम, बर्ल्टन पार्क में आयोजित किए जाएंगे। खेल केंद्रों में चयनित खिलाड़ियों को मुफ्त हॉस्टल, मेस, शिक्षा, जिम, स्विमिंग पूल, एथलेटिक्स ट्रैक, वॉलीबॉल कोर्ट, एडवांस ट्रेनिंग, इनडोर स्टेडियम और जिम्नास्टिक हॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि ट्रायल देने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा का पास प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं। डीएसओ ने शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्कूल में सभी खेल केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान कोचों के साथ बैठक कर निर्देश दिए गए कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या न आने दी जाए। उन्होंने कहा कि इन ट्रायल्स में पंजाब भर से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, इसलिए उन्हें हर संभव सहयोग उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि उनके प्रतिभा की सही पहचान की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *